

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

भाजपा सरकार के नेता सुबोध उनियाल की भड़काऊ बयानबाजी के बाद सभी विपक्षी दल उनकी इस बयान बाजी का विरोध कर रहे हैं | इसी के तहत जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में आम आदमी पार्टी ने सुबोध उनियाल की बयानबाजी का विरोध किया और सुबोध उनियाल और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सुबोध उनियाल का पुतला फूंका |

वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता यूनुस चौधरी ने बताया कि भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड की जनता के लिए हरामखोर शव्द का उपयोग किया है और उत्तराखंड की जनता को अपमानित किया है | इसलिए आज आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में इसका विरोध करती है | उत्तराखंड की जनता को अपमानित करना, आम आदमी पार्टी के बर्दाश्त नके बाहर है |



