

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा ब्लॉक में बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान तथा बड़ौदा आर सेटी के तहत 100 दिन पूरा कर चुके मनरेगा श्रमिकों को स्वरोजगार से जोड़ने तथा पलायन रोकने के उद्देश्य से 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है | जिसका समापन 5 जनवरी को होगा। प्रशिक्षण के बाद श्रमिक मनरेगा के साथ ही डेरी फार्मिंग तथा वर्मी कंपोस्ट में कुशलता हासिल कर स्वरोजगार के द्वारा अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। वहीं प्रशिक्षण के बाद रोजगार प्राप्त करके आत्मनिर्भर बनने तथा पलायन रोकने में काफी मदद मिलेगी ।

गौरतलब है कि पलायन रोकने तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में संभावनाओं को लेकर भारत सरकार अपने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार प्रयास कर रही है। वहीं इस संबंध में कोऑर्डिनेटर बैंक आफ बड़ौदा आर सेटी पंतनगर के सुरेश विश्वकर्मा ने बताया कि मनरेगा प्रोजेक्ट उन्नति के तहत जिनके 100 दिन पूरे हो चुके हैं, सितारगंज और खटीमा ब्लॉक के कुल 28 मनरेगा श्रमिकों को डेरी फार्मिंग तथा वर्मी कंपोस्ट के क्षेत्र में स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे कि लोग मनरेगा के साथ ही डेरी फार्मिंग तथा वर्मी कंपोस्ट के क्षेत्र में स्वरोजगार भी कर सकते हैं।


उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा आर सेटी द्वारा इनके आवेदनों को संबंधित बैंक में भेजकर लोन की भी सुविधा मुहैया कराई जाती है तथा पलायन रोकने और मनरेगा श्रमिकों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए भारत सरकार की यह एक अच्छी योजना है।



