

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- मनीष

स्थान- पिथौरागढ़

रक्षा मंत्रालय के उपक्रम रक्षा कृषि अनुसंधान एवं प्रयोगशाला डीआरडीओ पिथौरागढ़ ने सफेद दाग (ल्यूकोडर्मा) की अचूक दवाई तैयार की है। इस दवाई का अभी तक लगभग एक लाख लोग लाभ उठा चुके हैं ।

दवाई को तैयार कराने में पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही | उन्हीं की प्रेरणा और मार्गदर्शन से संस्थान के वैज्ञानिकों ने दवाई तैयार करने में सफलता हासिल की है। केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया 62 के युद्ब के बाद पहाड़ी क्षेत्रों मे कई लैब बनाई गई, जिसमें पण्डा फार्म पिथौरागढ़ की भी लैब है। उस समय हम अपने फौजी भाईयों को रसद नहीं भेज सकते थे,सब्जियां नहीं भेज सकते थे,कई किस्म की अन्य चीजें नहीं भेज सकते थे। यह अपने उद्देश्य में सफल हुए हैं |


सबसे बड़ी बात यह है कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम अब्दुल कलाम भी यहाँ आए,उन्होंने कहा कुछ ऐसा काम करिये, कुछ ऐसी दवा बनाए जो किसी ने नहीं बनाई, तो ल्यूकोडर्मा सफेद दाग की जो दवा यहाँ बनाई गई | कई लोगों के जीवन बरबाद हो रहे थे। किसी के माता-पिता को भी सफेद दाग हो जाता था तो उनके बच्चों की भी शादी नहीं हो पाती थी | उसे कोढ़ बोला जाता था पर वह कोढ़ नहीं है। कई चीजों की डिफेंसी हो जाती है, शरीर में उसके कारण सफेद दाग हो जाते हैं |


पण्डा फार्म में बनी इस दवा का लाभ अभी तक एक लाख लोग लें चुकें हैं | अभी हमें ढाई करोड़ रुपया रायल्टी मिली है,उसके अंदाज से लगभग एक लाख लोगों ने वह दवा खरीदी | आँरगेनिक सब्जी पिथौरागढ़ के सींमात जिले में ब्रोकली जैसी चीज सस्ती से सस्ती यहाँ पर मिल रही है।जो कभी ढाई सौ से पाँच सौ तक फाइव स्टार मे जाती है,तमाम तरह का तेल भी निकाल रहै है।

कोरोना काल में जो लोग घरों को वापस आ गए थे फार्म की मदद से अच्छे उत्पाद उन्होंने तैयार किए हैं | मोदी का जो सपना, आत्मनिर्भर भारत का सपना था वह अब यहाँ साकार होता दिख रहा है।


