शेयर मार्केट में पैसा निवेश करने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- मनीष

स्थान- पिथौरागढ़

शेयर मार्केट, गैस एंजेसी देने के नाम पर लोगों से फर्जीवाड़ा करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लोकेश्वर पुलिस अधीक्षक का कहना है पिथौरागढ़ में कई निवेशकों से शेयर मार्केट में पैसा निवेश करने के नाम पर बहुत बड़ा गबन हुआ है | जिसमें एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

अभी तक पच्चीस करोड़ रुपये के गबन का मामला हमारे पास आया है। साथ ही पन्द्रह एफआईआर हमारे जनपद मे पंजीकृत की गई है। इसमे हमनें चौदह अभियुक्त नामजद किए है और इसमें से सात अभियुक्त की गिरफ्तारी पूर्व में पिथौरागढ़ पुलिस द्बारा की गई थी | आठवें अभियुक्त की गिरफ्तारी भी हमने कर ली है, जिसे अब न्यायालय में पेश किया जा रहा है।