

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




आज का राशिफल : 30 दिसम्बर 2021

.मेष


आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उनके बीच आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा और उनको कोई संतान संबंधी खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है। रोजगार की दिशा में जो लोग भी लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उनके हाथ सफलता लगेगी, जिसके कारण वह फूले नहीं समाएंगे।
.वृष


आज के दिन आपका नरम रहेगा | स्वास्थ्य के प्रतिन सचेत रहें | जीवनसाथी के साथ तनाव रहेगा जिस कारण मन परेशान भी होगा | माता-पिता का सहयोग मिलेगा | रुके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे | धन प्राप्ति के योग बन रहें हैं | किसी से वाद-विवाद करने से बचे |

.मिथुन

आज आप अपने पारिवारिक कार्यों को करने में व्यस्त रहेंगे और ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ भी मिल सकता है। यदि आज आप किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, नहीं तो आपको उस धन को उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा।
.कर्क

आज के दिन आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में भी कामयाब रहेंगे, जिसके कारण व्यवसाय में भी आज आपके सहयोगी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको एक के बाद एक डील को फाइनल करने को मिलती रहेंगी।
.सिंह

आज यदि आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्या को लेकर थोड़ा परेशान है, तो आज वह भी किसी बड़े अधिकारी की मदद से पूरी होती दिख रही है। आज आपको भूमि व वाहन का सुख भी मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर आज आप जिसे कार्य को करेंगे, तो सफलता अवश्य हासिल करेंगे।
.कन्या

आज का दिन आपके भौतिक सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन इसके साथ-साथ आपको यह भी ध्यान देना होगा कि आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही अपने खर्चों को बढ़ाना है। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है।
.तुला

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके परिवार में किसी पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों में वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके ही बोलना बेहतर रहेगा।
.वृश्चिक

आज आपके किसी पुराने मित्र के मिलने से आपके मन में खुशी बनी रहेगी, क्योंकि उनसे मिलने का प्रयास आप लंबे समय से कर रहे थे। आज यदि आप किसी से धन उधार ले, तो अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके ले। आज आपकी माताजी से आपको डांट खानी पड़ सकती है, लेकिन उसमें आपको चुप रहना ही बेहतर रहेगा।
.धनु

यदि आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी बैंक संस्था अथवा व्यक्ति से कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण आप अपनी रुकी हुई योजनाओं को पूरा करेंगे, जो लोग शेयर बाजार अथवा लॉटरी में अपने धन का निवेश करते हैं, उन्हें बहुत ही सोच समझकर धन का निवेश करना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है।
.मकर

आज यदि आप किसी नए कार्य को करेंगे, तो वह अवश्य पूरा होगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आज जीवनसाथी की तरक्की देख आपका मन प्रसन्न होगा, जिसके कारण आप उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं।
.कुंभ

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको शासन व्यवस्था का भी सहयोग मिलता दिख रहा है व आप सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है।
.मीन

आज के दिन आप अपनी घर की वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं, लेकिन आज आपको किसी आर्थिक समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे खड़े रहेंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। सायंकाल के समय आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा।


