अरविंद पांडेय ने किया विभिन्न पाइपलाइन योजनाओं शिलान्यास

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- विशेष शर्मा

स्थान- बाजपुर

बाजपुर के ग्राम चकरपुर में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने करोड़ों की लागत से लगने वाली विभिन्न पाइपलाइन योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय का जोरदार स्वागत किया। बता दें कि बाजपुर के ग्राम चकरपुर, मुंडिया कला और बरवाला के ग्रामीणों द्वारा लगातार पीने के लिए शुद्ध पानी की पाइप लाइन लगाने की स्थानीय कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे से मांग की जा रही थी।

जिसके चलते कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने बाजपुर के ग्राम चकरपुर में 3 करोड़ 27 लाख की लागत से 3 ग्राम सभाओं में लगने वाली पाइप लाइन योजना का शिलान्यास किया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

वहीं कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि उनके द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को हमेशा खत्म करने का प्रयास किया गया है | यही कारण है कि ग्रामीणों की मांग जो लंबे समय से की जा रही थी, उसे पूरा करने के लिए कार्य का शुभारंभ किया गया है।