

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी में आज ओपन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बाहर से आए छात्रों ने राज्यपाल द्वारा डिग्री ना दिए जाने के विरोध में जमकर हंगामा किया | छात्रों का आरोप है कि हम लोगों को मेल भेजा गया था कि आप को राज्यपाल द्वारा डिग्री प्रदान की जाएगी |

लेकिन अब हमको रिसेप्शन से डिग्री प्रदान की जा रही है | जबकि हमको राज्यपाल के द्वारा डिग्री मिलनी चाहिए | यूनिवर्सिटी के द्वारा फर्जीवाड़ा किया जा रहा है | वहीं ओपन यूनिवर्सिटी के प्राचार्य ने बताया कि राज्यपाल द्वारा केवल गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को ही डिग्री दी जा रही है अन्य के काउंटर बनाए गए हैं, उन्हें वहां पर प्रदान की जाएगी |


वहीं छात्रों का आरोप है कि ओपन यूनिवर्सिटी के द्वारा फर्जीवाड़ा किया जा रहा है | हमें लिखित में दिया गया था कि आप लोगों को राज्यपाल द्वारा डिग्री दी जाएगी | वहीं छात्रों ने दीक्षांत समारोह में जमकर हंगामा किया और डिग्री लेने से भी इनकार किया |



