

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान- सितारगंज

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के साथ सितारगंज के गोठा में पहुँचकर मौन उपवास किया। वही उपवास के बाद हरीश रावत ने कहा कि सरकार के इशारे पर दलित व ओबीसी समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है।


बता दे कि सोमवार को देर शाम 6.30 बजे पूर्व सीएम हरीश रावत व पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य गोठा गांव पहुंचे। एससी व ओबीसी के लोगों पर सरकार के दबाब में उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक घंटे का मौन उपवास रखा।

उपवास के बाद हरीश रावत ने कहा कि भाजपा राज में जनता को अपने विधायक से जवाब सवाल करने का अधिकार नहीं रह गया है। गांव वालों को मुकदमे दर्ज कर इतना डराया जा रहा है कि वह अपना सवाल वापस लें। उन्होंने सत्येंद्र के साथ अत्याचार को दुखद बताया।


वही हरीश रावत ने विधायक सौरभ बहुगुणा पर जमकर जुबानी हमला किया। कहा कि विधायक ने कार्य किये होते तो जनता उनसे सवाल क्यों पूछती। पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने सत्येंद्र के साथ हुई घटना को जघन्य अपराध बताते हुए निंदा की। उन्होंने भाजपा सरकार को एससी समाज विरोधी करार दिया। गोठा निवासी सत्येंद्र ने उनके साथ हुए अत्याचार की जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत दी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दंतेवाड़ा में शहीद हुए शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया।



