

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर

देश की सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी का आज स्थापना दिवस है | कांग्रेस पार्टी की स्थापना, देश की आजादी से 62 साल पहले 1885 में आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रूप में हुई थी। इसी क्रम में आज देश के अंदर जगह-जगह कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस की स्थापना दिवस धूमधाम से बना रहे हैं |

वहीं काशीपुर महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया | जिसमें कांग्रेस की विचारधारा और देश के हित के लिए किए गए बड़े कामों चर्चा की गई। कांग्रेसियों का कहना है कि जो देश सुई नहीं बनाता था, वह कांग्रेस के नेतृत्व में हवाई जहाज भी बनाने लगा। हमेशा कांग्रेस ने देश को आगे बढ़ाया है। भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी फिर से देश में निजीकरण करा रही है।



