राजकीय प्राथमिक उच्च प्राइमरी विद्यालय बरहैनी में कराटे प्रशिक्षण शिविर का हो रहा आयोजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- बाजपुर

बाजपुर के राजकीय प्राथमिक उच्च प्राइमरी विद्यालय बरहैनी में जिला खेल परियोजना विभाग द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा करने की जानकारी देने के लिए कराटे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बाजपुर के रेन्बु कौन कराटे एसोसिएशन के कोच मनोज राजहंस द्वारा छात्र छात्राओं को कराटे प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है।

बता दें कि प्रदेश सरकार सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा करने की भी जानकारी उपलब्ध करा रही है। जिसके चलते बाजपुर के ग्राम बरहैनी के राजकीय प्राथमिक उच्च प्राइमरी विद्यालय में 30 दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। जिसमें बाजपुर के रेन्बु कौन कराटे एसोसिएशन के कोच मनोज राजहंस द्वारा छात्र छात्राओं को कराटे प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। जहाँ स्कूली छात्र-छात्राएं मन लगाकर कराटे सीख रहे हैं।

इस दौरान रेन्बु कौन कराटे एसोसिएशन के कोच मनोज राजहंस ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ कराटे प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसे सीख कर छात्राएं अपनी सुरक्षा कर सकती है। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्य छाया भट्ट ने बताया कि कराटे सीखने के लिए छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह बना हुआ है | उन्होंने बताया कि छात्राएं प्रतिदिन स्कूल में आने के बाद अपने कोच के आने का इंतजार करती हैं।