

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – राजू सहगल

स्थान – किच्छा

हल्द्वानी में 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पीएम मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए किच्छा में हजारों कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। उधम सिंह नगर के किच्छा में सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा व ब्लाक प्रमुख ममता जल्होत्रा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने विशाल रैली निकालते हुए जनता से हल्द्वानी कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया। किच्छा विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार विपिन जल्होत्रा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने रैली निकालते हुए पीएम मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

रैली के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में विपिन जल्होत्रा के पोस्टर बैनर लेकर पार्टी हाईकमान से विपिन जल्होत्रा को प्रत्याशी बनाने की मांग की। किच्छा के इंदिरा गांधी खेल मैदान से प्रारंभ हुई, भाजपा की आमंत्रण रैली का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया । इंदिरा गांधी खेल मैदान से प्रारंभ हुई भाजपा की रैली हल्द्वानी मार्ग, महाराणा प्रताप चौक, मेन बाजार, दीनदयाल चौक, अंबेडकर चौक होती हुई गुंजन पैलेस में समाप्त हुई। ढोल नगाड़ों के साथ किच्छा में निकाली गई रैली के दौरान कार्यकर्ताओं व महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।


तो वहीं सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने दावा करते हुए कहा कि हल्द्वानी में पीएम मोदी की आयोजित जनसभा ऐतिहासिक होगी और किच्छा विधानसभा से हजारों कार्यकर्ता पीएम मोदी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। ब्लाक प्रमुख ममता जल्होत्रा ने कहा कि पीएम मोदी ने पिछली बार उत्तराखंड की जनता को तोहफा देते हुए 18000 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया था और 30 दिसंबर को आयोजित जनसभा में भी उत्तराखंड की जनता को नई सौगात मिलेगी।


किच्छा में भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा की अगुवाई में निकाली गई रैली से चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और विपिन जल्होत्रा की दावेदारी को भाजपा पार्टी में काफी मजबूत माना जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान से मांग करते हुए कहा कि जिस तरह पार्टी हाईकमान ने युवा विधायक पुष्कर धामी को मुख्यमंत्री बनाकर युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया है, उसी तरह किच्छा विधानसभा क्षेत्र में युवा कार्यकर्ता विपिन जल्होत्रा को प्रत्याशी बनाकर युवाओं को सम्मान दिया जाए।


