

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – दीपक नोटियाल

स्थान – उत्तरकाशी

उत्तरकाशी राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण व उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित जिला स्तरीय समिति के साथ बैठक की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने राज्य आन्दोलनकारियों की समस्याएं सुनीं और हर सम्भव समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया।

समिति में 38 राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण किया गया। जिसमें तहसील भटवाड़ी से 3, डुंडा से 7, बड़कोट से 5 और पुरोला मोरी से 23 राज्य आंदोलनकारी शामिल है। इसमें 9 राज्य आंदोलनकारी ऐसे थे जिनके पास निर्धारित जरूरी अभिलेख नही थे | समिति ने उन्हें दस्तावेज पूर्ण करने को कहा। बैठक में उप जिलाधिकारी भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, डुंडा मीनाक्षी पटवाल, बड़कोट शालिनी नेगी, पुरोला सोहन सैनी, चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति केंद्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष डॉ विजेंद्र पोखरियाल, कीर्तिनिधि सजवाण,सहित समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



