

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- दीपक अधिकारी

स्थान- हल्द्वानी

उत्तराखंड के कुमाऊं परिक्षेत्र में कल से शुरू हो रहे उत्तराखंडियत कार्यक्रम को लेकर हल्द्वानी के कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की लोकगायिका माया उपाध्याय ने उत्तराखंडियत कार्यक्रम को लेकर प्रेसवार्ता की |

जहां उन्होंने बताया उत्तराखंडियत को लेकर आज टाइटल सांग रिलीज कर दिया गया है | उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की संस्कृति, वेशभूषा, खानपान, रीति रिवाज , बोलियां, यह सब उत्तराखंडियत की पहचान है । जिसको लेकर हरीश रावत ने इन सभी को आगे बढाने का काम कर रहे हैं |


जहां उन्होंने आगामी चुनावों में हरीश रावत के समर्थन की बात कही तो वहीं माया उपाध्याय का कहना है कि कल से उत्तराखंड में वह उत्तराखंडियत कार्यक्रम की प्रथम चरण की हल्द्वानी से शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसमें राज्य की संस्कृति के बारे में लोगों को जानकारियां दी जायेंगी ।



