जगमोहन चौहान बने नौ गांव विकासखंड के अपर यमुना प्रभाग बड़कोट के वन सरपंच संगठन के अध्यक्ष

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

स्थान- उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के नौ गांव विकासखंड के अपर यमुना प्रभाग बड़कोट में वन सरपंच संगठन के अध्यक्ष के चुनाव थे। जिसमे कि 136मतो में से 80 मत  हमराही संगठन के कार्यकर्ता जगमोहन चौहान के पक्ष में थे और जगमोहन चौहान को निर्विरोध वन सरपंच  संगठन अध्यक्ष चुना गया । जगमोहन चौहान ने सभी वन सरपंचों का हार्दिक दिल से स्वागत और धन्यवाद किया और कहा कि यह जीत मेरी नहीं है, यह जीत नौगांव विकासखंड एवं सरपंचों की जीत है और साथ ही यमुना वन प्रभाग की जीत है |

मेरे लायक जो भी सेवा होगी, मैं उसमें खरा उतरूंगा और निष्पक्ष काम करूंगा | इस जीतके लिए जगमोहन चौहान  ने  अध्यक्ष दीपक बिजलवान का हार्दिक दिल से धन्यवाद और स्वागत किया | उन्होंने जनता से कहा कि ऐसे प्रतिनिधि के लिए सभी को आगे आना है और इन्हें आगे बढ़ाना है। इनसे ही हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजलवान ने जगमोहन चौहान को वन सरपंच अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी।