राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े स्वयंसेवकों ने निकाली मतदाता जागरूकता अभियान रैली

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर-विशेष शर्मा

स्थान- बाजपुर

बाजपुर के ग्राम बरहैनी के राजकीय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली। इस दौरान स्वयंसेवकों ने बैनर पोस्टर और मुनादी कर लोगों को आने वाले चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने की अपील की।

बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते बाजपुर के राजकीय इंटर कॉलेज बरहैनी में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी और स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी धर्मेंद्र बसेड़ा के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े स्वयंसेवकों ने बैनर और पोस्टर के माध्यम से ग्राम बरहैनी में जागरूकता रैली निकाली।

रैली में स्वयंसेवकों ने थाली बजाकर मुनादी करते हुए लोगों को आने वाले चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने की अपील की। साथ ही वहां मौजूद स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अधिकारी धर्मेंद्र बसेड़ा ने कहा कि स्थानीय प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े स्वयंसेवक गांव-गांव में जाकर लोगों को विभिन्न माध्यमों से मतदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से लोग अपने मत का प्रयोग कर प्रदेश और क्षेत्र का विकास करने वाली सरकार को चुनने की अपील भी की।