

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उधम सिंह नगर ज़िले के खटीमा विधानसभा के सीमांत व दूरस्थ गांव बग्गा-54 में आज एक एंबुलेंस ग्रामीणों को समर्पित किया गया । दूरस्थ गांव बग्गा 54 में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में आज एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था | जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने पहुंचकर एक जनसभा को संबोधित किया।

वहीं हंस फाउंडेशन के सहयोग से मिली एक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीणों को समर्पित किया। आपको बता दें कि बग्गा 54 खटीमा विधानसभा का अति पिछड़ा और दूरस्थ गांव है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के अथक प्रयास और हंस फाउंडेशन के सहयोग से आज ग्रामीणों को एंबुलेंस की सुविधा प्रदान की गई है। एंबुलेंस की सुविधा प्राप्त होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री की काफी सराहना की।


वहीं गदगद ग्रामीणों ने उनकी पत्नी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान गीता धामी ने बताया कि इस दूरस्थ क्षेत्र की समस्या को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा तथा हंस फाउंडेशन के सहयोग से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए एक एंबुलेंस प्रदान की गई है क्योंकि इस क्षेत्र में काफी संसाधनों की अभी भी कमी है। उन्होंने बताया कि भाजपा की रीतियों और नीतियों और साथ ही मुख्यमंत्री के कार्यों से प्रभावित होकर आज अनेकों लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की है।


वहीं सीएमओ डॉक्टर सुनीता रतूड़ी ने बताया कि सीमांत क्षेत्र तथा दूरस्थ गांव बग्गा 54 की समस्या को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री के सहयोग से मरीजों की सुविधा के लिए आज एक एंबुलेंस दिया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए एंबुलेंस चालक भी इसी क्षेत्र से रखा गया है।



