

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रूड़की

रुड़की के बैंकट हॉल में हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए साहब सिंह सैनी के द्वारा सैनी सम्मेलन के नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था | जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे थे। वहीं कार्यक्रम स्थल के बाहर एक महिला अपने बच्चों के साथ धरने पर बैठी थी | उनका कहना था कि वह उनकी पत्नी है और उनका साहब सिंह सैनी द्वारा उत्पीड़न किया गया है। इससे पहले भी महिला ने पत्रकार वार्ता कर साहब सिंह सैनी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

वहीं पत्रकार दीपक अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने जब इस संबंध में अन्य पत्रकार साथियों के साथ हरीश रावत से पूछे गए सवाल पर यूपी के पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी ने उनके साथ ही अन्य पत्रकारों से अभद्रता की। उन्होंने कहा कि सवाल पूछना उनका हक है लेकिन अपनी गुंडागर्दी के बल पर साहब सिंह सैनी पत्रकारों को सवाल ही नहीं करने देना चाहते। इसलिये सवाल पूछने से घबराए साहब सिंह सैनी पत्रकारों से अभद्रता पर उतारू हो गए और उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी और मोबाइल पर भी झपट्टा मारा |


साथ ही धमकी दी कि मैं कैबिनेट मंत्री रहा हूं और तुम जैसे पत्रकारों को सबक सिखाना मुझे अच्छी तरह से आता है। इस पर पत्रकारों ने सिविल लाइन कोतवाल से आरोपी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई। वहीं रुड़की के सभी पत्रकार संगठनों ने चंद्रशेखर चौक पर पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी का पुतला फूंक कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सभी ने एकजुट होकर कहा कि पत्रकारों के साथ बदतमीजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



