

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

देश में कोरोना का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है | अब कोरोना के साथ-साथ नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने भी अपनी गति बढ़ा दी है | बीते दिन दिल्ली, महाराष्ट्र, गुरुग्राम, जयपुर, ओड़िसा में कोरोना और ओमिक्रोन के कई मामले सामने आये हैं |


बता दें कि महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 1648 मामले सामने आये हैं जबकि ओमिक्रोन के 31 मामले महाराष्ट्र में पाए गये हैं | इसी क्रम में दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 290 मामले सामने आये | वहीं गुरुग्राम में भी संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है | बीते 24 घंटों में गुरुग्राम में 68 संक्रमित केस मिले हैं | कोरोना के बढ़ते मामलों से एक बार फिर देश में खतरे की स्थिति बनने के लिए तैयार है |


