कालाढूंगी पुलिस ने 29 लीटर कच्ची शराब के साथ 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढूंगी

ज़िले में लगातार चलाए जा रहे हैं नशे के विरुद्ध अभियान के तहत रविवार को रमेश बोहरा थानाध्यक्ष  के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चेकिंग के दौरान पुलिस टीम कालाढूंगी ने एक व्यक्ति अमरजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम मोहली जंगल चौकी बैरिया दौलत थाना केलाखेड़ा  जनपद उधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष  के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम को मोटरसाइकिल संख्या यु,ए,04 ए-9607 में परिवहन करते हुए बरामद कर  कैम्पा कोला फैक्ट्री तिराहा चकुलवा कालाढूंगी से गिरफ्तार किया |

उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना कालाढूंगी में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया  अभियुक्त गुरबचन सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी मोहली जंगल चौकी बैरिया दौलत थाना केलाखेड़ा जनपद उधम सिंह नगर के द्वारा मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट प्लैटिना में परिवहन करते हुए कब्जे से 57 पाउच कुल 19 लीटर अवैध कच्ची शराब  बरामद कर गिरफ्तार किया गया | जिसके बाद गिरफ्तार किए गये उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना कालाढूंगी में मुकदमा अपराध संख्या 292/2021 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।