

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

स्थान- उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के पुरोला विधानसभा के बनाल पट्टी के अंतिम अरूण व गौल गांव के लोग बुनियादी सुविधा सड़क न होने से काफी परेशान हैं। बीते दिनों गांव के एक 80 वर्षीय बुजुर्ग कुंदन सिंह की तबीयत खराब हो गई थी | लेकिन गांव तक सड़क न होने के कारण गांव के लोगों ने बीमार को एक डंडे पर कंबल लपेटकर मरीज को उस कंबल में रखकर गांव से किसी तरह सड़क मार्ग तक पहुंचाया ।

जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया | क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रोहित जुडियाल ने बताया कि बनाल पट्टी के अंतिम गांव गौल और अरुण गांव के लिए सड़क न होने का खामियाजा लोग आए दिन भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2015 में सरकार ने सड़क स्वीकृत की थी लेकिन 6 वर्ष बीतने के बाद भी PWD विभाग व सरकार ने कोई सुध तक नहीं ली है।



