

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

स्थान- उत्तरकाशी

मसूरी के कुल्लू खेत वैरियर पर उत्तरकाशी आने-जाने वाले वाहनों से जबर्दस्ती 120रूपये प्रति वाहन की अवैध वसूली की जा रही है | जिससे नाराज वाहन चालक संगठन विश्वनाथ जीप कमाण्डर एवं चालक मालिक कल्याण समिति ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी एवं नगरपालिका अध्यक्ष उत्तरकाशी को पत्र लिख कर इस अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की है |

चालकों का कहना है कि नियम के हिसाब से उत्तरकाशी से देहरादून आने-जाने वाले वाहनों से मसूरी नगरपालिका को किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं दिया जाता है लेकिन वैरियर पर तैनात कर्मचारी चालकों से बदतमीजी कर जबर्दस्ती टैक्स वसूल रहे हैं एवं टैक्स न देने पर तैनात कर्मचारी मारपीट पर उतारू हो जाते है | जिससे चालकों एवं सवारियों में डर का माहौल बन जाता है |


टैक्सी यूनियन के सचिव दीनानाथ ने बताया कि इन कर्मचारियों की दादागिरी के कारण वाहन चालकों मे भय का माहौल है | वहीं नगरपालिका अध्यक्ष उत्तरकाशी ने भी माना कि यहा सरासर दादा गिरी है जिसके लिए उन्होंने नगरपालिका मसूरी एवं जिलाधिकारी देहरादून को पत्र लिख कर उत्तरकाशी आने जाने वाले वाहनो से लिए जाने वाले टैक्स को अविलम्व रोकने की माँग की है।



