बाजपुर में हुआ मुस्लिम कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर : विशेष शर्मा

स्थान : बाजपुर

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए अपनी कमर कस ली है। जिसके चलते बाजपुर के ग्राम कनोरा में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने मुस्लिम कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया । कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान जमाल सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम लोगों को मात्र वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकाल में मुस्लिम समुदाय के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हैं जिसका आज मुस्लिम समुदाय के लोग लाभ ले रहे हैं उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता से भाजपा को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की।