पूर्व सैनिक संगठन की आम बैठक का हुआ आयोजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- मनीष

स्थान- पिथौरागढ़

पूर्व सैनिक संगठन की आम बैठक बिण स्थित मां भगवती सदन पर सैकड़ों पूर्व सैनिकों,वीर नारियों की मौजूदगी के बीच संपन्न हुई। मेजर ललित सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया | जिस पर सीएसडी, ईसीएचएस, ज़िले में सैन्य सभागार एवं जन मिलन केंद्र के निर्माण, उपनल में होने वाली विसंगतिया, सेना भर्ती में लंबित लिखित परिक्षा, राज्य में सरकारी, अर्ध सरकारी विभागों में पूर्व सैनिकों को आरक्षण एवं शहीदों के सम्मान के सन्दर्भ के मुद्दों पर व्यापक वार्तालाप की गई |

साथ ही कई लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए भी संगठन ने प्रतिबद्धता जाहिर की । आयोजित बैठक में सभी लोगों ने इस बात का समर्थन किया कि पूर्व की भांति समस्त पूर्व सैनिकों के भवन कर माफ़ करने का पक्ष रखा | उन्होंने कहा कि सरकार के नए आदेश के अनुसार केवल हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों का ही भवन कर माफ है।

इस अवसर पर बैठक में कैप्टेन तारा दत्त, कै0 नवीन गिरी, कै0 किशन धामी, सुब मेजर प्रेम टम्टा, कै0 जोगा सिंह, सुब0 मेजर  लक्ष्मण गोबाड़ी आदि पूर्व सैनिकों ने पूर्व सैनिकों का सामाजिक दायित्व के विषय में अपने विचार रखे।