भाजपा ने किया पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन का आयोजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – संदीप चौधरी

स्थान – रुड़की

रुड़की की पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया | जिसमें  ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नायब सिंह सैनी व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँचे। इस मौके पर नायब सिंह ने बताया कि केन्द्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग के लिए जितनी योजनाए लागू की हैं वह किसी सरकार ने नही की है।

उन्होंने यह भी कहा कि हमारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोग उठा रहे है और उत्तराखंड उत्तरप्रदेश में इस बार फिर से भाजपा की सरकार आने वाली है। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीश सैनी ने किया |

जिसमें ओबीसी मोर्चा के तमाम नेता शामिल रहे। इस मौके पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि ओबीसी मोर्चा के लिए भाजपा ने जितने कार्य किये किसी भी सरकार ने नही किये और इस बार ही नही बल्कि हर बार भाजपा सरकार आती रहेगी क्योंकि भाजपा सरकार के कार्यों से पूरा देश प्रभावित हुआ है।

वही ओबीसी मोर्चा राष्टीय उपाध्यक्ष नायब सिंह ने भी बताया कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गो के लिए कई कार्यक्रम चला कर देश के उत्थान के लिए कार्य किये है। कार्यक्रम संयोजक मुनीश सैनी ने बताया कि 90 प्रतिशत सैनी समाज भाजपा के साथ जुड़ा हुआ है और इस बार सैनी समाज एक जुट होकर भाजपा को जिताने का कार्य करेगा।