

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर : विशेष शर्मा

स्थान : बाजपुर

बाजपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खनन सामग्री से भरे वाहन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही की मांग की | वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही उधम सिंह नगर के एसएसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि बाजपुर निवासी कृपाल सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके वाहन चालक का शुक्रवार देर रात फोन आया कि कुछ लोगों ने ग्राम रेहटा में खनन सामग्री से भरे वाहन को रोक लिया। सूचना पर कृपाल सिंह अपने साथी सुखदेव सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। जहां विक्रमजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ उनके साथ गाली-गलौज की और जमकर फायरिंग की।


वही विक्रमजीत सिंह के पिता जसविंदर सिंह गिल ने पुलिस को तहरीर देकर कृपाल सिंह और सुखदेव सिंह सहित अन्य लोग खिलाफ उसके बेटे पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में 1 दर्जन से अधिक लोग खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।


जिसमें पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य लोग गिरफ्तारी को लेकर टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वही विक्रम के पिता ने कहा कि यदि 10 बजे तक दूसरे पक्ष के लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर फायरिंग की गई थी | जिसकी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग पुलिस को सुपुर्द करा दी गई है। वहीं एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



