हल्द्वानी के छात्र ने पुणे खेल प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान –  हल्द्वानी

हल्द्वानी में खेल को लेकर प्रतिभाओं की कमी नहीं है किसी ना किसी स्तर पर हल्द्वानी के छात्र-छात्राएं खेल प्रतिभाओं में प्रतिभाग कर मेडल हासिल कर रहे हैं | वही हल्द्वानी के सिंधिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र ने पुणे में चल रही राष्ट्रीय स्तर की किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया | गोल्ड मेडल मिलने से हल्द्वानी के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई |

वही सिंधिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य ने भी छात्र को बधाई दी और कहा कि हमारे विद्यालय के अंदर शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी महत्व दिया जाता है और खेल में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित कर उनको प्रेरित किया जाता है | इसके साथ उन्होंने विद्यार्थी को बधाई देते हुए कहा कि आज हमारे विद्यालय के छात्र ने गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है |