आगजनी के पीड़ितों को राहत राशि व खाद्य सामग्री का किया गया वितरण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उधम सिंह नगर जनपद में खटीमा के सीमांत गांव नारायण नगर मे कन्हैया पुत्र बृजवासी व दिनेश पाल पुत्र सुदामा पाल के घर में कल देर शाम अचानक आग लगने से घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। घटना की सुचना मिलते ही उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को जायजा लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को राहत राशि, खाद्य सामग्री व कम्बल आदि का वितरण किया।

वहीं मौके पर उपस्थित गीता धामी ने बताया कि आज शाम को नारायण नगर गांव के दिनेश पाल व कन्हैया के घर में अचानक आग लग जाने से भारी नुकसान हुआ है जिसमें मैंने तहसीलदार सहित स्थानीय प्रशासन द्वारा मौके का जायजा लिया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को राहत राशि दी गयी | वहीं मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर मुख्यमंत्री राहत कोष से और भी राहत दिलवाने का आश्वासन दिया गया।