ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



आज का राशिफल : 26 दिसम्बर 2021

मेष
आज आप सोच विचार कर अगर किसी कार्य को करेंगे को तो उसमे अवश्य सफलता मिलेगी | यात्रा का का शुभ नहीं है इसलिए हो सके तो आज यात्रा न करें | स्वास्थ्य की दृष्टि से बीमारियों के प्रति अलर्ट रहना हैं| निजी संबधो में विवाद को सकता हैं |

वृष
आज का आपका दिन शांत रहेगा | कारोबार से जुड़ी परिस्थितियों को देखते हुए धैर्य व शांति बनाए रखें, अनावश्यक खर्च से बचे, क्योंकि यह ठीक नहीं है | किसी पर भी भरोसा करने से बचे इससे आपको हानि हो सकती है | सेहत का ख्याल रखें| घरेलु मामलो में न पड़े |

मिथुन
अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर ध्यान दें इसी से आपको सफलता मिलेगी | अपने कारोबार में बड़े लोगों से संपर्क बनाए जिससे आपको बिज़नस को लाभ हो | रोगों व मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा | अपने घर के बड़े बुजुर्गों का ख्याल रखें |

कर्क
आज आपको नए अवसर मिलेंगे को आपके भविष्य के लिए लाभकारी होंगे | काम का भार ज्यादा होगा जिससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है | अगर आपका कोई काम नहीं बन रहा है बहुत दिनों से तो वह बन सकता है किसी की सहायता लेने से, व्यापर में मुनाफा होगा|जिससे आपको धन लाभ होगा| विद्यार्थी अपनी पढाई पर ध्यान दें |अपने माता-पिता का ख्याल रखें|

सिंह
सकरात्मक सोच के साथ अपने कार्य पर ध्यान दें, इससे आपको लाभ मिलेगा | अगर आप बहुत दिनों से कोई अच्छा काम करने की सोच रहे है तो वह आज अवश्य करें , आज का दिन आपके लिए शुभ है | भविष्य को लेकर चिंता न करें | स्वास्थ्य की दृष्टि से अपना ध्यान दे अन्यथा कोई दुर्घटना घट सकती है | जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत करें, जिससे आपके संबंधो में मधुरता आएगी |

कन्या
आज के दिन शारीरिक व मानसिक दोनों ही स्तर पर आपको सतर्क रहने की जरुरत है | सोशल मीडिया में सकारात्मक चीजों को महत्व दें , फालतू की चीजों से दूर रहें|शुभ समाचार मिलने की संभावना हैं | आपके किसी आवश्यक कार्य के सिद्ध होने के असर बने हुए है | व्यापारी वर्ग अपने कार्य पर में तालमेल बनाकर चलें |

तुला
आज आप अपने कार्यों में केंद्रित होते नजर आएंगे, और उत्साह से भरे रहेंगे | गरीबों की मदद करें इससे पुण्य मिलता है | कर्मक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ टकराव से बचें | आज कोई आपसे ऐसे बातें बोलेगा जिससे आपके मन को ठेस पहुच सकती हैं |अपनी दिनचर्या में तालमेल बनाकर रखें वरना इसके परिणाम बिगड़ सकते हैं जो अच्छे नहीं होंगे|

वृश्चिक
वाणी और संगति पर संयम रखें, तो वहीं कार्यलय में कार्य करने में जल्दबाजी न करें, क्योंकि कार्य गलत हो सकता है जिससे आपको हानि हो सकती है |अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा |फालतू की बातो पर ध्यान न दें | यात्रा का योग हैं |

धनु
आज दिन आपके लिए कुछ संकट का है इसलिए संयम से काम ले, धैर्य का दामन थामे रखें | व्यापर से जुड़े लोगों को लाभ होगा| समाज में मान- सम्मान `व प्रतिष्ठा की प्राप्ति के शुभ अवसर हैं|आज आप पूरा दिन व्यस्त रहने वाले है| अस्वास्थ्यकारी भोजन लेने से बचें |

मकर
आज के दिन आपके लिए नकारात्मक विचारों भरा रहेगा |सामाजिक प्रतिष्ठा को ध्यान रखते हुए शत्रुओं से मेलजोल न बढाये, अन्यथा इसके परिणाम भयानक हो सकते है | करियर में कठिन परिस्थितियाँ उत्पन्न होती दिखाई दे रही हैं | किसी भी काम को करने के पहले अच्छे से सोच विचार कर लें | स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें, पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा |

कुंभ
बीती बातों को लेकर आज आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन जिससे आपका मन विचलित रहेगा | आपके कार्यों में बदलाव की है|अपने कर्तव्यों का निर्वाह करें, इससे आप आपके सम्बन्ध मधुर होंगे |भविष्य को लेकर चिंतित न हो, वर्तमान पर ध्यान दें | इश्वर का ध्यान करें ओर भोग लगाए इससे मन को शांति मिलेगी |

मीन
आज मन में किसी के प्रति ईर्ष्या न रखें, साथ ही ऐसा कोई काम न करें, जिससे सामने वाला आपसे ईर्ष्या करने लगे | व्यापारिक कार्यो में लोगों से सहयोग बनाकर चले इससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा |कोई गलत फैसला लेने से बचे | अपने परिवार का ध्यान रखे यात्रा का योग है |

