

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर : विशेष शर्मा

स्थान : बाजपुर

सुल्तानपुर पट्टी में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सुल्तानपुर पट्टी व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और व्यापारी हितों में कार्य करने की बात कही।

बीते दिनों सुल्तानपुर पट्टी में संपन्न हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में चुने गए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 74 स्थित एक होटल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके उपरांत व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सुल्तानपुर पट्टी के व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल और उपाध्यक्ष पवन वर्मा को शपथ दिलाई।


इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में पहुंचे व्यापार मंडल के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रत्येक क्षेत्र में कार्यकारिणी बना रहा है जिससे व्यापारियों के स्थानीय समस्याओं का समाधान हो सके। वही व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने कहा कि वह क्षेत्र के व्यापारियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे और व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।



