यीशु मसीहा के जन्म दिन पर कीर्तन को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान- जसपुर

पूरे देश में आज 25 दिसम्बर को यीशु मसीहा के  जन्म दिन के रूप में मनाया जा रहा है तो वहीं जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर के भोगपुर डाम में यीशु मसीहा के जन्म दिन को लेकर  संप्रदायों के बीच विवाद हो गया | 

मामला भोगपुर डेम का है, जहाँ एक परिवार द्वारा यीशु मसीहा के जन्म दिन पर कीर्तन को लेकर पेम्पलेट छपवाए लेकिन पेम्पलेट में सिख समाज के नगर कीर्तन शव्द ओर ढोल बजाते हुए सरदार की फ़ोटो को लेकर सिख समाज ने इसका विरोध किया |  जिसके बाद स्थानीय पुलिस प्रसाशन भी मौके पर पहुँच गई और दोनों पक्षो को समझाया गया |

वहीं कोतवाल जसपुर जगदीश देउपा का कहना है कि  डेम क्षेत्र में मामला सामने आया है जहाँ एक सिख समाज का परिवार यीशु मसीहा का जन्मदिन मना रहा था और घर पर ही कीर्तन कर रहा था लेकिन पेम्पलेट पर सिख समाज की फ़ोटो लगने से सिख समाज ने इसका विरोध शुरू कर दिया | मौके पर पहुँच कर परिवार को समझाया गया जिसके बाद कोई कीर्तन नहीं निकाला गया |