प्रधानमंत्री के 30 दिसंबर हल्द्वानी आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं की तैयारी हुई शुरू

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर  – अशोक सरकार

स्थान – खटीमा

उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुमांऊ के हल्द्वानी में 30 दिसंबर को रैली प्रस्तावित है। रैली को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा से पांच लाख की संख्या ले जाने का पार्टी पदाधिकारियों को लक्ष्य दिया गया है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी विधानसभा खटीमा में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

खटीमा विधानसभा के प्रभारी कमलेंद्र सेमवाल का कहना है कि मुख्यमंत्री के विधानसभा होने के नाते खटीमा से 5000 की जगह 10000 की संख्या प्रधानमंत्री की रैली में ले जाने का लक्ष्य है। जिसको लेकर लगातार गॉव – गॉव में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है | साथ ही पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं और आम जनता को प्रधानमंत्री की रैली के लिए ले जाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।