

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- (ललित जोशी-सहयोगी धर्मा चंदेल)

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में भाजपा महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा केंद्र सरकार व उत्तराखंड राज्य सरकार महिलाओं के लिये काफी कुछ कर रही है। जिससे महिलाएं आत्म निर्भर हो सके। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री शांति मेहरा ने कहा मोदी सरकार ने महिलाओं के लिये जो जन कल्याण योजना चला रखी है।

उसको घर घर तक पहुचाने का हर महिला को प्रयास करना चाहिए। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश पन्त ने कहा मातृ शक्ति वह शक्ति है जो दशा व दिशा दोनो बदल सकती है। आज जरूरत है महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने की। पन्त ने मातृ शक्ति का आह्वान किया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगी और भाजपा को भारी बहुमतों से विजयी दिलाएगी।



