

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

रुद्रपुर में एच.पी. कंपनी के लगभग 500 मजदूरों को कंपनी ने हटा दिया है और अब कंपनी बंद करने की तैयारी की जा रही है | जिसके विरोध में एच.पी. मजदूर संघ के कर्मचारी लगभग 100 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे |

आज अपनी मांगों को लेकर वह कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के आवास पर अपना ज्ञापन देने के लिए पहुंचे | जहां उन्होंने आवास के बाहर रोड पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया | वहीं मौके पर पहुंची पुलिस बल और नगर मजिस्ट्रेट ने सड़क को खाली कराने के लिए पुलिस और मजदूर संघ के लोगों के बीच नोकझोंक हो गई | वहीं मजदूर संघ के लोगों का कहना है कि हम लोग पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हैं और हमारी मांगों को ध्यान नहीं दिया जा रहा है |


अब अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो 30 तारीख को प्रधानमंत्री रैली में हम अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे | वहीं कांग्रेस के नेता ललित जोशी एच.पी .कंपनी के समर्थन में आए | उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के अंदर मजदूरों के साथ अन हित की जाती है | एच.पी. कंपनी ने लगभग 500 मजदूरों को कंपनी से निकाल दिया सिर्फ इतना कहकर कि कंपनी घाटे में चल रही है | जबकि वह मुनाफे में चल रही है और सब सिटी लेकर फरार हो रही है |


30 तारीख को होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में मैं उनकी बात सरकार के कानों तक पहुंचाउंगा अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो और भी तरीके आते हैं, हमें प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के | मजदूर के साथ ऐसा व्यवहार कतई भी बर्दास्त नहीं किया जायेगा |



