कोरोना काल के दौरान दिवंगत हुए लोगों के परिवार को दिये चेक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- (ललित जोशी-सहयोगी धर्मा चंदेल)

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में कोरोना काल मे जिन लोगों का निधन हो गया था, उनके परिवार के सदस्यों को शासन द्वारा 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक यहाँ जिला अधिकारी कार्यालय में सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्या व एसडीएम प्रतीक जैन ने बारी-बारी से बाँटे।

इस दौरान एस डी एम प्रतीक जैन ने कहा सरकार द्वारा कोरोना काल मे अपनी जान गवाने वाले लोगों के लिये एक अहम निर्णय लिया गया है। जिसमें मृतक आश्रित को 50 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। नैनीताल तहसील में अभी तक70 परिवारों को यह सहायता दी जा चुकी है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा तहसीलदार मौजूद रहे।