

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

स्थान- उतरकाशी

आज क्रिसमस डे के मौके पर उत्तरकाशी के जोशियाड़ा शहर में भगवान यीशु का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | आज सुबह से ही सहारा क्रिष्चियन आकदमी जोशियाड़ा में प्रार्थना सभा में लोगों की भारी भीड उमडी | साथ ही नन्हे मुन्हे बच्चों ने सजधजकर प्रार्थना सभा में चार चाँद लगा दिए |

साथ ही सभी ने भगवान यीशु के जन्मदिन और देश और संसार के सुख शांति के लिए प्रार्थना की | वहीं फादर ने बताया कि प्रभु यीशु ने संसार के लोगों के पापों के निवारण के लिए और उनके आत्मसम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी और उन्होंने सब को यह संदेश दिया था कि सभी के साथ मिलकर लोगों की सेवा करो | इसलिए प्रभु यीशु का जन्मदिन पूरे भारतवर्ष के अलावा अन्य देशों में भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है और उनको याद किया जा रहा है |



