शिक्षा संकाय (बीएड) छात्रों ने शीतकाल पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए निकाला शैक्षिक भ्रमण दल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

स्थान- उत्तरकाशी

मंजीरा देवी हेटाणु के शिक्षा संकाय के छात्रों ने शनिवार को दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए अपना एक दल आज उत्तरकाशी के विश्वनाथ से हर्षिल के लिये रवाना किया। जिसे नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि उत्तरकाशी पर्यटक दृष्टि से अत्ति महत्त्वपूर्ण स्थान है जहां शीतकालीन पर्यकट को बढ़ावा दिलाने के उद्देश्य से बीएड हिटाणु के छात्र-छात्राओं ने 18 सदस्यीय दल शैक्षिक भर्मण के लिए रवाना किया। वहीं उत्तराखंड सरकार ने कहा कि उत्तरकाशी के विभिन्न स्थलों को शीतकाल पर्यटक को बढ़ावा देने की अत्ति आवश्यकता है |

जिससे यहां के बेरोजगार युवा होटल व्यवसाय व वाहनों से जुड़े लोगों के लिए आय के रूप में मील का पत्थर साबित होंगे। वहीं छात्र अध्यापक सुनील मौर्य ने बताया कि उत्तरकाशी में दर्जनों स्थान पर्यटक की पहुँच से अछूते हैं। जहां देवताओं के वास के साथ-साथ बुग्याल, साहसिक खेलों के लिए पहाड़ अति महत्वपूर्ण स्थान है | शीतकाल के दौरान यह सभी स्थान अति रमणीय होकर प्रकृति पर चार चांद लगा देते हैं ।

ऐसे में पर्यटक का आना इन स्थानों के लिये महत्वपूर्ण है। जिससे उत्तराखंड की आजीविका को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। वहीं इस दल में स्वाति, रजनी, प्रदीप टम्टा, सुनील मौर्य, आकाश, नरेंद्र, शोभा, सरस्वती, इन्देश, शिवानी, आँचल, शालिनी, सरिता, स्वेता, मधु व अन्य लोग उपस्थित रहे।