स्वास्थ्य विभाग पर लगे लापरवाही के आरोप

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान- जसपुर

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सभी स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गए हैं और वैक्सीनेशन का काम भी तेजी के साथ शुरू हो चुका है | लेकिन कई जगह स्वास्थ्य विभाग में वेक्सिनेशन को लेकर कुछ समस्याएं आ रही है | जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी कुछ ऐसा ही हाल है | जहाँ कई लोगों की शिकायत है कि एक डोज लगने के  बाद ऑनलाइन पर दोनों शो हो रही हैं, जिसके कारण लोगों को वैक्सीनेशन कराने में समस्या हो रही है |

वहीं जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक ऐसा मामला सामने आया है, जहाँ व्यक्ति की मौत सन 2018 में हो चुकी है लेकिन उसका वैक्सीनेशन हो चुका है और वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र भी बन चुका है | वहीं चिकित्साधिकारी जसपुर हितेश शर्मा का कहना है कि जसपुर स्वास्थ्य विभाग में 40 लोगों को डाटा एंट्री का कार्य दिया गया है | जिसमे एक बार नंबर गलत चढ़ने की वजह से दिक्कतें  हो रही है और जो लोग पहली डोज यहाँ लगवाने के बाद दूसरी डोज किसी अलग प्रदेश में लगा रहे हैं, इस वजह से भी परेशानी हो रही है | इसकी जांच अभी की जा रही है | वहीं इस पूरे मामले पर उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा का कहना है कि वैक्सीनेशन को लेकर एक मामला सामने आया है जिसकी जांच की जाएगी |