




रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

आज क्रिसमिस की मौके पर हल्द्वानी शहर में भगवान यीशु का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | आज सुबह से ही हल्द्वानी शहर के सभी चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ | जिसमें सभी चर्च को दुल्हन की तरह सजाया और सभी में भगवान यीशु के जन्मदिन और देश और संसार के सुख शांति के लिए प्रार्थना की गई |


वही इस अवसर पर फादर ने बताया कि प्रभु यीशु ने संसार के लोगों के पापों के निवारण के लिए और उनके आत्मसम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी और उन्होंने सब को यह संदेश दिया था की सभी के साथ मिलकर लोगों की सेवा करना चाहिए | इसलिए प्रभु यीशु का जन्मदिन पूरे भारतवर्ष के अलावा अन्य देशों में भी बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है और प्रभु यीशु को याद किया जा रहा है |



