

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- मनीष

स्थान- पिथौरागढ़

अस्कोट क्षेत्र के बेड़ा गांव में युवक की हत्या का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है | बता दें कि बीते 29 नवंबर को बेड़ा गांव निवासी एक युवक लापता हो गया था। चार दिन बाद उसका शव गांव से 200 मीटर दूर एक पानी के नाले के पास संदिग्ध हालत में मिला | जाँच में पुलिस ने भी माना था कि युवक की हत्या हुई है। मौत के कारणों का खुलासा करने की मांग को लेकर 17 दिसंबर को ग्रामीणों ने पिथौरागढ़-धारचूला राष्ट्रीय-राजमार्ग पर जाम लगा दिया था।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीणों पर मुकदमे दर्ज करना गलत है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रर्दशन कर मांग की है कि ग्रामीणों पर लगाए गए मुकदमे वापस लिए जाए | साथ ही जल्दी ही युवक की मौत का खुलासा किया जाए। प्रदीप पाल ने बताया कि पिछले 27 दिन से रसगाड़ी ग्रामसभा के 25 साल के बच्चे की हत्या हुई है जिसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है | जिससे क्षेत्र की जनता ने आक्रोश में नेशनल हाईवे में बैठी और अपनी मांग उठाते हुए कहा कि ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे जल्दी वापस हो और युवक की हत्या के आरोपियों को पकड़कर सजा मिले।



