

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – दीपक नोटीयाल
स्थान – उत्तरकाशी

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का विधानसभा के गाजणा क्षेत्र में भ्रमण व जनसंपर्क अभियान का सिलसिला जारी हैं । उन्होंने सटियालीधार, भड़कोट, ल्वारखा, धौंत्री में जनसंपर्क व सभाएं कर विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समर्थन मांगा। भ्रमण के दौरान गाजणा क्षेत्र में लोगों का कांग्रेस और पूर्व विधायक के प्रति जुड़ाव लगातार जारी रहा | इस दौरान हर गांव से दर्जनों लोगों ने पूर्व विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।


इसी कार्यक्रम के तहत निचला गाजणा के कालखाल में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन भी किया गया | जिसमें निचला गाजणा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और मिशन 2022 के लिए भरपूर समर्थन के साथ जीत का उद्घोष किया। इस अवसर पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौहान, अध्यक्ष राय सिंह रावत, शीशपाल पोखरियाल, रतन सिंह, बिजेंद्र नौटियाल, किशन सिंह पंवार, द्वारिका प्रसाद, दिनेश राणा, रविन्द्र पंवार, नरेंद्र नेगी, आदि मौजूद रहें।



