भगवानपुर पुलिस एवं रुड़की सीआईयू की संयुक्त टीम ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों का किया पर्दाफाश

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रुड़की

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश अनुसार लंबे समय से लंबित पड़े वाहन चोरी के खुलासे को लेकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने भगवानपुर थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट के नेतृत्व में पुलिस की टीमें गठित की | टीमों ने उत्तर प्रदेश से सटे सभी घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज का संकलन कर मोबाइल प्रोवाइडरो का डाटा संकलित कर विश्लेषण किया | साथ ही पूर्व में इस प्रकार के अपराधों और उसमें सम्मिलित अपराधियों के सत्यापन की कार्रवाई की गई | जिससे पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले | इसी दौरान भगवानपुर थाने से लगे उत्तर प्रदेश के सभी बॉर्डर के थानों का वाहन चोरी का डाटा संकलित कर एवं जेल से रिहा हुए अभियुक्तों के सत्यापन की कार्रवाई की गई | इसी घटनाक्रम में विगत कई दिनों से बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों की जगह जगह चेकिंग अभियान चलाए गए | पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक i20 कार में दो युवक जिनका नाम गुलजार पुत्र रमजान निवासी कस्बा खतौली इस्लामनगर थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर एवं समस्त पुत्र मुन्ना निवासी कस्बा खतौली मोहल्ला देवीदास थाना कोतवाली खतौली जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को रोका गया |

वह पुलिस को देखकर भागने लगे | वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों लोगों को धर दबोचा और थाने ले आई | दोनों आरोपियों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 3 मोबाइल, एक डोंगल आरसी की छायाप्रति लिपि, एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए | सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि हम लोग गाड़ी चोरी करते हैं और झाऊ सरदार के पास केशव मंडी दिल्ली में भेज देते थे | जिसके बदले हमें वह लाखों रुपए दिया करते थे | आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि हमने उत्तर प्रदेश के कई जिलों से गाड़ियां चोरी कर झाऊ सरदार को बेची थी और लाखों रुपए लेकर आपस में बांट लिए थे | साथ ही उन्होंने और भी चोरिया कबूल की | जिनके खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मंगलौर कोतवाली में 2017 में ट्रैक्टर चोरी में जेल जा चुके हैं | भगवानपुर थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया | जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है |पुलिस टीम में शामिल भगवानपुर थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट, उप निरीक्षक सीआईयू जहांगीर अली, उप निरीक्षक आशीष शर्मा, काली नदी चौकी इंचार्ज अनिल बिष्ट, कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल बबलू खान, कांस्टेबल मिनी थपलियाल, चालक लाल सिंह, कांस्टेबल विनोद कुंडलियां, कांस्टेबल सुरेश रमोला, सीआईयू कांस्टेबल अशोक कुमार, सीआईयू कांस्टेबल महिपाल, सीआईयू कांस्टेबल कपिल, सीआईयू कांस्टेबल नितिन, सीआईयू रुड़की मौजूद रहे |