

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रूड़की

उत्तराखण्ड में हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई साहब सिंह की पत्नी आज रूड़की पहुंची | जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता कर अपने पति साहब सिंह सैनी पर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने आरोप लगाया कि सहारनपुर कोर्ट ने उन्हें 15 हज़ार और वकील को पचास हज़ार रुपये प्रतिमाह देने के आदेश दिए थे लेकिन इस आदेश के बाद साहब सिंह सैनी हाईकोर्ट इलाहाबाद पहुंचे, जहां से कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखते हुए 15 हज़ार रुपये प्रतिमाह अपनी पत्नी को देने के आदेश दिए थे।

इसके अलावा साहब सिंह सैनी पर उनके बेटे ने भी आरोप लगाए कि साहब सिंह सैनी झूठ बोलने वाले व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि बिना दूसरी शादी किये साहब सिंह सैनी ने परिवार को बेदखल कर रखा है। उन्होंने कहा कि जो शख्स अपने परिवार का नहीं हो सकता, वह किसी पार्टी का नहीं हो सकता। उनके दो बच्चे हैं। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया कि कोर्ट ने जो खर्चा उन्हें देने के लिए आदेश दिया था, वह भी नहीं मिला। साहब सिंह सैनी की पत्नी और पुत्र ने अपने अधिकार दिलाने की मांग की है | साथ ही चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।



