मृतक आश्रित की माता की तबियत हुई खराब

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर : विशेष शर्मा

स्थान : बाजपुर

बाजपुर के चीनी मिल गेट पर चीनी मिल में नियुक्ति की मांग को लेकर बीते 10 दिनों से मृतक आश्रित भूख हड़ताल कर रहे हैं। मृतक आश्रितों की भूख हड़ताल की चिंता की लकीरें मृतक आश्रित युवकों के परिजनों के माथे पर भी दिखाई दे रही है। इसी के चलते भूख हड़ताल कर रहे मृतक आश्रित मोहनीश शर्मा की चिंता करते हुए मृतक आश्रित की माता रेनू शर्मा कि घर में रामायण का पाठ सुनते हुए अचानक तबियत खराब हो गई।

रेनू शर्मा की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही मृतक आश्रित पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए जहां लोगों ने महिला को बाजपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह ने कहा कि शासन के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन भी मृतक आश्रितों की और कोई सुध नहीं ले रहा है जिसका नतीजा है कि अब मृतक आश्रितों के साथ उनके परिजनों की भी तबीयत खराब हो रही है। इस दौरान उन्होंने इसका जिम्मेदार शासन और प्रशासन को बताया है और साथ ही सरकार से मृतक आश्रितों की मांग को जल्द पूरा करने की मांग की है।