भाजपा नेता गिरीश कोटनाला ने किया जनसंपर्क अभियान तेज

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान – सल्ट, अल्मोड़ा

सल्ट विधानसभा में आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी दलों चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया गया। वहीं अल्मोड़ा जिले सल्ट विधानसभा के तल्ला सल्ट में भाजपा नेता गिरीश कोटनाला ने मरचुला बग्याडान तक जनसंपर्क अभियान किया। वहीं अजोली , तल्ली अजोली मल्ली, भौनखाल, बौड ,हरडा, तोल्यो,लुहेडा ,कुठलगांव, ढुंगामोहान, मिझोडा, सोखती खटोली जाख ,मछोड, खोल्योक्यारी,टोटाम, सोंराल,आदि  गांव में जनसंपर्क अभियान किया। भाजपा नेता गिरीश कोटनाला ने जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

वहीं गिरीश कोटनाला ने ग्रामीणों को केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं गिरीश कोटनाला ने गांव- गांव जाकर ग्रामीणों को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला मंत्री चेतन मठपाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष  बचे सिंह कड़ाकोटी  शक्ति केंद्र प्रमुख माधो सिंह अधिकारी, प्रेम पोखरियाल, जगदीश गोड़, सतीश जखमोला श्याम सुन्द्रियाल, घनानंद डोबरियाल, सीताराम, राजेंद्र प्रसाद, चंदन सिंह रावत,जीत सिंह गुसाईं, सुनील ताड़ियाल आदि भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।