चार सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षकों ने तहसील मुख्यालय में किया धरना प्रदर्शन

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान – अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील मुख्यालय में चार सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व कर्मी सरकार के विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। कर्मियों ने अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू कर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया और अनदेखी का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा लंबे समय से वह अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगो को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रही है |

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक व राजस्व सेवक संघ की अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर जो सहमति बनी थी। उस पर आज तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षकों ने राजस्व निरीक्षक व रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का एकीकरण किये जाने, समान कार्य, समान वेतन, संवर्गीय कार्मिकों को उच्चीकृत वेतनमान 1जनवरी 2006 से देने, 16वें बैच के राजस्व निरीक्षकों के प्रशिक्षण व राजस्व क्षेत्रों का पुनर्गठन कर उनकी सेवा नियमावली को प्रख्यापित किये जाने की मांग उठाई गई थी । तो वहीं कर्मीयों ने मांगों को पूरा नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।