

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – अजहर मलिक

स्थान- काशीपुर

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शहर में अपनी प्रचार होल्डिंग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं | अपने प्रचार-प्रसार के लिए ना तो किसी के घरों की दीवारें छोड़ रहे हैं और ना ही सरकारी संपत्ति | अपनी पार्टियों का दमखम दिखाने की होड़ में शहर को बदसूरत बनाने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है |

जिसके चलते जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से सभी विभागों को आदेश दिए गए कि प्रत्येक विभाग अपनी संपत्ति से पोस्टर बैनर हटाने की कार्रवाई करेंगे | इसी के चलते नगर निगम प्रशासन द्वारा मुहिम चलाई जा रही है। जिसमें सरकारी संपत्तियों पर लगी नगर निगम क्षेत्र के अंदर प्रचार सामग्री को टीमों के द्वारा हटाया जा रहा है।



