

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

स्थान- उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में गुरुवार को लगभग 1:00 बजे तहसील भटवाड़ी क्षेत्रान्तर्गत NH-108 पर मधुमिता भूमिक पत्नी गोपाल भूमिक, उम्र 41 वर्ष, निवासी-126/1 MG रोड 13 A, पोस्ट हरिदेवपुरा पश्चिम-बंगाल, जो कि गंगोत्री जा रहे थे। वहीं महिला हर्षिल लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास बाथरूम करने गई थी | उक्त महिला का अचानक पैर फिसलने से लगभग 30 मीटर खाई में गिरकर घायल हुई है।

पुलिस हर्षिल द्वारा महिला को आर्मी हॉस्पिटल में उपचार हेतु ले जाया गया प्राथमिक उपचार के पश्चात महिला को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी रैफर किया गया लेकिन महिला की रास्ते में ही मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा।



