

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी में आगामी 30 दिसम्बर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री की होने वाली रैली को लेकर आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे | जहां उन्होंने हल्द्वानी पहुंचने पर प्रधानमंत्री की होने वाली सभा का निरीक्षण किया |


वहीं उन्होंने पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री की रैली को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं | रैली को लेकर उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की इस रैली में एक से डेढ़ लाख लोगों की आने की उम्मीद है | आगामी 30 दिसम्बर को प्रधानमंत्री हल्द्वानी के अंदर करोड़ों की लागत से बनाई गई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे | जिसको लेकर भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है | साथ ही हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड की जनता को उम्मीद है कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं |

वहीं प्रधानमंत्री को सुनने के लिए काफी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है | बता दें कि उत्तराखंड के कुमाऊं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला दौरा है जिसको लेकर सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं | जिसके चलते आज सीएम ने हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज के प्रांगण का स्थलीय निरीक्षण किया |



