

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

उधम सिंह नगर ज़िले के जसपुर में उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बाल विकास परियोजना ग्रामीण की कनिष्ठ सहायक दमयंती आर्य अपनी मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठी है। पीड़ित दमयन्ती आर्य की मांग है कि जंहा पीड़ित की नियुक्ति है वहां उन्हें नियमित किया जाए। पीड़ित का आरोप है कि विभाग द्वारा मेरा चार्ज किसी और को दिया गया है और बिना वेतन दिए मुझे दूसरी जगह का चार्ज दिया जाता है।


साथ ही विभाग द्वारा सन 2018 से वेतन भी नहीं दिया गया है। पीड़ित की मांग है कि उसे उसका वेतन दिया जाए और जहाँ पीड़ित की नियुक्ति है उसे वहीं नियमित किया जाए। वहीं इस पूरे मामले पर उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा ने संज्ञान लेते हुए बताया कि पीड़ित द्वारा बाल विकास परियोजना ग्रामीण पर आरोप लगाये गए है। इस बात का संज्ञान लेते हुए कल बाल विकास परियोजना अधिकारी को और पीड़ित दमयंती आर्य को अपने अपने साक्ष्य प्रस्तुत करने के कार्यालय बुलाया गया है।


