

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- विशेष शर्मा

स्थान- बाजपुर

देशभर के हिंदुओं को एक धागे में पिरोने के लिए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया उत्तराखंड के दौरे पर नजर आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ प्रवीण तोगड़िया का बाजपुर पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया। वहीं डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जिहादियों को नौकरी और योजनाओं का लाभ देकर संरक्षण देने का काम कर रही है।


बता दें कि बाजपुर के नैनीताल रोड पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के विभाग अध्यक्ष भगवंत सिंह म्यान के प्रतिष्ठान पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ प्रवीण तोगड़िया कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पहुंचे। जहां अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने डॉ प्रवीण तोगड़िया का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं को एकजुट करने के लिए कार्य किया जा रहा है जिससे हिंदू समाज के लोग एकजुट ओर सुरक्षित रह सके।

साथ ही उन्होंने जिहादियों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ जिहादी सेनाओं पर पथराव कर रहे हैं तो वहीं देश की सरकार जिहादियों को नौकरी और संरक्षण देकर उन्हें बढ़ावा दे रही है। इस दौरान उन्होंने जिहादियों को कैंसर की उपाधि देते हुए कहा कि जिहादी कैंसर का रूप है लेकिन सरकार मलेरिया की दवा देकर कैंसर को समाप्त करना चाहती है जिससे जिहादी कभी समाप्त होने वाली नहीं है।



